Virat Kohli Instagram Post: 12 साल तक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार करने वाले विराट को आखिरकार अपने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इसे चूमने का मौका मिला। बारबडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में 7 रन से मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने 17 साल बाद अगर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉ़फी उठाई तो कोहली इसके सबसे बड़े सूत्रधारों में से एक थे। पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म के लिए जूझ रहे कोहली से फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने टीम इंडिया को निराश नहीं किया और 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली। नतीजा टीम इंडिया 176 रन का फाइटिंग टोटल बनाने में कामयाब रही।
रहा-सहा कसर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया और साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में 169 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 7 रन से मुकाबला जीत कर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई।
जीत के बाद विराट ने ऐलान कर दिया कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह सबसे भावुक क्षण होता है। ऐसे मौके पर उसे परिवार का सहारा चाहिए होता है। मैच के बाद विराट ने फोन पर अनुष्का शर्मा से बात भी की थी। अब 24 घंटे बाद विराट ने अनुष्का के लिए एक भावुक पोस्ट के माध्यम से अनुष्का का शुक्रिया अदा किया।
तुम्हारे बिना यह संभव नहीं था
विराट ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'माई लव, तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी संभव नहीं होता। तुम ही हो जो मुझे विनम्र और ग्राउंडेड रखती हो। तुम हमेशा पूरी ईमानदारी के मेरा फीडबैत देती हो और बताती हो क्या सही है। मैं इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। ये जीत जितनी मेरी है उतनी ही तुम्हारी भी है। धन्यवाद
