क्रिकेट

T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले चोटिल हुए विराट कोहली

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 12:02 PM IST

Virat Kohli Injured: टीम इंडिया के खेमे से टी20 विश्व कप में गरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से विराट कोहली के चोटिल होने की खबर आई है। जानिए कैसा है उनकी चोट का हाल?

Image

विराट कोहली

एडिलेड: टी20 विश्व कप 2022 के गुरुवार को एडिलेड में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर आई है। बुधवार को अभ्यास के दौरान अपने बल्ले से लगातार धमाल मचा रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हो गए हैं।

हर्षल पटेल की गेंदबाजी के दौरान लगी चोटरिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली को तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के खिलाफ अभ्यास के दौरान चोट लगी है। चोट लगने के बाद उन्होंने अभ्यास बंद कर दिया और पवेलियन वापस लौट गए। विराट कोहली की ग्रोइन में चोट लगी है। हालांकि ये अभी नहीं पता चल सका है कि चोट कितनी गंभीर है और वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने विराट के चोटिल होने की पुष्टि नहीं की है। इस बारे में बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर सकता है।

रोहित की कलाई में लगी थी चोट

विराट से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी मंगलवार को चोटिल हो गए थे। उनकी कलाई में चोट लगी थी। वो चोट लगने के थोड़ी देर बाद अभ्यास के लिए मैदान में वापस आ गए थे। रोहित ने हालांकि बाद में बताया कि वो पूरी तरह फिट हैं और सेमीफाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं।

एडिलेड में शानदार है विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहली की चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि वो शानदार फॉर्म में हैं और उनका एडिलेड में रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। इस मैदान पर पिछले मुकाबले में भी विराट ने अर्धशतक जड़ा था। विराट एडिलेड में अबतक खेली कुल 14 पारियों में 5 शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। इंग्लैंड ेक खिलाफ सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम को विराट को ऐसी ही पारी की दरकार है। अगर दुर्भाग्यवश विराट चोट से नहीं उबर पाते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा ये फैसला भी टीम के लिए मुश्किल होगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article