क्रिकेट

पहली बार टी20 विश्व कप सेमी-फाइनल में विराट का हाल हुआ बेहाल, नहीं मचा पाए धमाल

विराट कोहली का टी20 विश्व कप में बतौर ओपनर खराब प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रहा। विराट कोहली की सेमीफाइनल मैचों में चल रही दंबगई खत्म हो गई।

Image

विराट कोहली

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली का नहीं चला सेमीफाइनल में बल्ला
  • पहली बार सेमीफाइनल में विराट नहीं जड़ पाए पचासा
  • मौजूदा टी20 विश्व कप में 7 मैच में बना सकें हैं केवल 75 रन

गयाना: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का बतौर ओपनर टी20 विश्व कप 2024 में फ्लॉप शो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रहा। माना जा रहा था कि विराट के बल्ले की लीग और सुपर-8 दौर की नाकामी सेमीफाइनल में खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट 9 गेंद में 9 रन बनाकर रीस टॉप्ली की गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से दो गेंद पहले विराट ने शानदार छक्का जड़ा लेकिन वो लय को कायम नहीं कर सके और बोल्ड हो गए।

पहली बार सेमीफाइनल में नहीं चला बल्ला

विराट कोहली चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में खेल रहे थे। इससे पहले वो साल 2014, 2016 और 2022 में विराट ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाया था। 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 72, 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंद में नाबाद 89* और साल 2022 में 50(40) रन की पारी खेली थी। लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में वो दो अंक के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

बतौर ओपनर रहे हैं नाकाम

टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली बतौर ओपनर बुरी तरह नाकाम रहे। विराट ने 7 मैच की 7 पारियों में एक बार भी नाबाद रहे बगैर 75 रन 10.71 के औसत से बना सके हैं। जिसमें 37 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट में दो बार वो अपना खाता खोलने में नाकाम रहे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article