क्रिकेट

विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ किस प्लेयर को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टैलेंट

Virat Kohli: विराट कोहली ने आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले आरसीबी का ऑल टाइम इलेवन भी चुना है। इस लिस्ट में किंग कोहली ने RCB के ओपनर के तौर पर क्रिस गेल के साथ अपना नाम लिया है। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को चुका है।

Image

विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- IPL/vaibhav_sooryavanshi09)

Virat Kohli: पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट का सितारा जमकर चमक रहा है। चाहे जूनियर क्रिकेट हो या सीनियर क्रिकेट.. भारतीय टीम लगातार ICC ट्रॉफी जीत रही है। वहीं सीनियर प्लेयर्स धीरे-धीरे रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। इस बीच जूनियर प्लेयर्स में एक नाम जो सबकी जुबान पर छाया हुआ है, वह है वैभव सूर्यवंशी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और आयुष म्हात्रे को लेकर भी कहा जा रहा है कि ये प्लेयर्स आने वाले समय में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि इंडियन टीम का सबसे बड़ा टैलेंट कौन है।

कौन है किंग कोहली की नजर में भारतीय क्रिकेट का टैलेंट

विराट कोहली ने ना तो वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया और न ही आयुष म्हात्रे और अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम का सबसे बड़ा टैलेंट बताया। विराट कोहली ने RCB टीम के कप्तान रजत पाटीदार को भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन टैंलेट करार दिया है। विराट ने माना है कि रजत पाटीदार के पास तेजी से रन बनाने की बहुत ही जबरदस्त काबिलियत है। रजत पाटीदार के IPL रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 42 मैच खेलकर कुल 1111 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

किंग कोहली ने चुनी अपनी ऑल टाइम RCB इलेवन

विराट कोहली ने आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले आरसीबी का ऑल टाइम इलेवन भी चुना है। इस लिस्ट में किंग कोहली ने RCB के ओपनर के तौर पर क्रिस गेल के साथ अपना नाम लिया है। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को चुका है। नंबर 4 पर केएल राहुल और नंबर 5 पर रजत पाटीदार का चुनाव किया है। अपनी ऑल टाइम बेस्ट आरसीबी इलेवन में उन्होंने नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक को जगह दी है। इसके साथ ही नंबर 7 पर किंग कोहली की पसंद हर्षित राणा हैं। किंग कोहली ने हर्षित राणा को लेकर कहा कि 'यह गेंदबाज बल्ले से भी योगदान देता है इसलिए नंबर 7 पर वह हर्षित को टीम में शामिल करेंगे।' इसके बाद किंग कोहली की टीम में स्पिनर के तौर पर अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है। वहीं तेज गेंदबाजी के लिए कोहली ने मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन को आरसीबी की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट इलेवन का हिस्सा बनाया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article