क्रिकेट

Virat Kohli's Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग ऑफ चेज के नाम दर्ज हुई एक और बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

Virat Kohli 8000 ODI Runs While Chasing: विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां मैदान पर उनके खड़े होते ही बल्ले से रिकॉर्ड्स अपने निकलने लगते हैं। ऐसा ही मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी हुआ। विराट ने जीत के लिए 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जैसे ही 21 रन के आंकड़े को पार किया वो वनडे क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 हजार रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे प्लेयर बन गए। खबर लिखे जाने तक विराट 50(54) रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

बने चेज करते हुए दूसरे 8 हजारी

विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 हजार वनडे रन करियर के 301वें मैच की 289वीं पारी में हासिल की। खबर लिखे जाने तक विराट के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 वनडे मैच की 159 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 8029* रन 64.64 के औसत और 92.28 के स्ट्राइक रेट से बना लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने 28 शतक और 41 अर्धशतक जड़े हैं। जो उनके कुल शतकों और अर्धशतकों से आधे से ज्यादा हैं। हाल की में वनडे में 14 हजार रन पूरे करने वाले विराट के कुल रन का लगभग 57 प्रतिशत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन है।

दूसरी पारी में सचिन का ऐसा रहा है प्रदर्शन

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच की 452 पारियों में 18426 रन बनाए। जिसमें से 8,720 रन सचिन ने 236 मैच की 232 पारियों में 42.33 के औसत से बनाए। जिसमें 17 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन का लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 175 रन था। सचिन ने वनडे करियर के 47.32 प्रतिशत रन लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए। इस हिसाब से विराट सचिन से दूसरी पारी में रन बनाने के मामले में कहीं आगे हैं। इसीलिए उन्हें किंग ऑफ चेज या चेज मास्टर जैसी उपाधियां भी मिली हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article