क्रिकेट

विराट-सूर्यकुमार की जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी से तोड़ा धोनी-राहुल का 6 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 06:30 AM IST

Century partnership record with highest run rate: विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने गुवाहाटी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए आतिशी शतकीय साझेदारी की और सबसे ज्यादा रन रेट से शतकीय साझेदारी के दौरान रन बनाने का एमएस धोनी और केएल राहुल की जोड़ी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

Image Credit: AP

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय टी20 में पारी में बनाया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की रही। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की।

41 गेंद में पूरी की शतकीय साझेदारी

11.3 ओवर में 107 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा(37 गेंद में 43) और केएल राहुल(28 गेंद में 57 रन) दोनों केशव महाराज का शिकार बनकर पवेलियन वापस लौट चुके थे। इसके बाद मैदान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को जोड़ी ने संभाला। इस भारतीय जोड़ी ने द. अफ्रीकी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए मैदान पर रनों की बारिश कर दी। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस साझेदारी में विराट ने 38 और सूर्यकुमार ने 61 रन का योगदान दिया, तीन रन अतिरिक्त के रूप में आए।

15.30 के रन रेट से की शतकीय साझेदारी

विराट और सूर्या के बीच 102 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने भारत के लिए सबसे अधिक रन रेट के साथ शतकीय साझेदारी का नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। दोनों ने साझेदारी के दौरान 15.30 के रन रेट से रन बनाए। इससे पहले भारत के लिए सबसे अधिक रन रेट से शतकीय साझेदारी का भारतीय रिकॉर्ड एमएस धोनी और केल राहुल की जोड़ी के नाम दर्ज था। धोनी राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13.1 के रन रेट से साल 2016 में शतकीय साझेदारी की थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article