क्रिकेट

VIDEO: विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम नेट्स में साथ बल्लेबाजी करते दिखे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:19 PM IST

Virat Kohli and Babar Azam viral video, ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला बेहद करीब है। जब 23 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने होंगे। उससे पहले कुछ दिलचस्प वीडियो आ रहे हैं, ताजा वीडियो में विराट कोहली और बाबर आजम साथ अभ्यास करते दिखे।

Image

विराट कोहली और बाबर आजम (screengrab)

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 का महामुकाबला खेला जाएगा तब सबकी नजरें इसी मैच पर होंगी। शायद यही वजह है कि दोनों टीमों केे खिलाड़ी उस मुकाबले से पहले जमकर अभ्यास कर लेना चाहते हैं ताकि तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए। ऐसा ही एक नजारा ब्रिस्बेन में नजर आया जहां भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी अभ्यास करते दिखे। सबसे दिलचस्प नजारा ये था कि विराट कोहली और बाबर आजम अगल-बगल नेट्स सत्र में बैटिंग कर रहे थे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप का अपना पहला अभ्यास मैच खेला। इस मैच में भारत ने रोमांचक अंदाज में मेजबान टीम को 6 रन से शिकस्त दी। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन चाहिए थे। लेकिन टीम इंडिया ने अचानक मोहम्मद शमी को मैदान पर बुला लिया जो अब तक इस मैच का हिस्सा ही नहीं थे। शमी ने इस अंतिम ओवर में लगातार चार गेंदों में विकेट गिराए जिसमें एक रन आउट भी शामिल था और ऑस्ट्रेलियाई टीम 180 रन पर सिमट गई।

जहां तक भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 186 रनों का अच्छा स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन विराट कोहली 13 गेंदों में 19 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली अपने इस प्रदर्शन से नाखुश दिखे और एक समर्पित खिलाड़ी की तरह मैच के तुरंत बाद वो नेट्स में अभ्यास करने पहुंच गए।

वो गाबा के नेट्स में तकरीबन 40 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते रहे जिस दौरान भारतीय कोचिंग स्टाफ उनके साथ रहा, बाकी कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज उनके साथ मौजूद नहीं था। दिलचस्प नजारा ये था कि उन्हीं के बगल में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ओपनर मोहम्मद रिजवान भी बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे। फैंस को ये नजारा काफी लुभाया और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

पाकिस्तानी टीम भी गाबा के मैदान पर मौजूद थी जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article