क्रिकेट

टी20 विश्व कप: नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली की होगी रनों का शहंशाह बनने पर नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:51 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले विराट कोहली की नजरें गुरुवार को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने पर होगी।

Image

विराट कोहली( Image Credit: AP)

सिडनी: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम गुरुवार को अपने दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। ऐसे में सबकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को अविश्वसनीय जीत दिलाने वाले विराट कोहली पर होगी। लेकिन विराट कोहली की नजरें टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

शानदार है विराट का टी20 विश्व कप में रिकॉर्डविराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा को पछाड़कर टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ गुरुवार को सिडनी में उनके पास टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का शानदार मौका है। पांचवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर रहे विराट कोहली ने अबतक खेले 22 मैच की 22 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 84.27 के औसत और 131.48 के स्ट्राइक रेट से 927 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89* रन रहा।

रनों का शहंशाह बनने की कगार पर विराट

विराट कोहली टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। विराट से ज्यादा रन श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने(1,016) और क्रिस गेल (965) ने बनाए हैं। क्रिस गेल को पीछे छोड़ने के लिए विराट को 39 और महेला जयवर्धने को पीछे छोड़कर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 90 रन की दरकार है।

सबसे तेज टी20 विश्व कप में एक हजारी इस दौरान अगर विराट कोहली 73 रन बना लेते हैं तो वो टी20 विश्व कप के इतिहास में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और जयवर्धने के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि विराट इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से ये उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article