क्रिकेट

Video: विनोद कांबली की सेहत में सुधार, अस्पताल से डांस का वीडियो वायरल

Vinod Kambli Health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल 1983 के वर्ल्ड कप विजेता विनोद कांबली की सेहत में खास सुधार आ गया है और उनका अस्पताल से चक दे गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

विनोद कांबली (फोटो- X)

Vinod Kambli Health Update: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को महाराष्ट्र के ठाणे के एक अस्पताल में 'चक दे' गाने पर नाचते हुए देखा गया, जहां वे स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार करवा रहे हैं। अस्पताल के कमरे में नाचते हुए कांबली खुश दिखाई दिए, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों को राहत मिली।

विनोद कांबली के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस उनकी सेहत में जल्द पूरे सुधार की दुआं कर रहे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। दरअसल सोमवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि कांबली की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है।कमजोर दिखने के बावजूद कांबली अपने ठीक होने को लेकर आशावादी बने हुए हैं।

21 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती

52 वर्षीय कांबली ने शुरुआत में मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें 21 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में, कई मेडिकल जांच में उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए।अस्पताल ले जाए जाने के तीन दिन बाद, कांबली को एक प्रेरक गीत गाते हुए देखा गया। उन्होंने कठिन समय के दौरान अपने दोस्तों और शुभचिंतकों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

सचिन तेंदुलकर से मुलाकात का वीडियो हुआ था वायरल

कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के साथ विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दोनों को अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए देखा गया था। कांबली की कमज़ोर शक्ल और खराब स्वास्थ्य को देखकर दर्शक हैरान रह गए।पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने विनोद कांबली की मदद करने की पेशकश की है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article