क्रिकेट

SRH vs RR मैच से पहले ही हैदराबाद में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, लगाए छक्के पे छक्का, देखें Video

Vaibhav Suryavanshi Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान देखने को मिला। राजस्थान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी जमकर छक्के लगा रहे हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो (फोटो साभार- rajasthanroyals)

Vaibhav Suryavanshi Six Video: दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण में आज 21वां मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही हैदराबाद में वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान देखने को मिला। राजस्थान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी जमकर छक्के लगा रहे हैं।

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही वैभव ने जड़े छक्के पर छक्का

दरअसल, वैभव सूर्यवंंशी लंबे-लंबे छक्के अभ्यास मैच में लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव को अलग-अलग बॉलर बॉल डाल रहे हैं और वह स्टंप के पास खड़े-खड़े लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं। वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैभव आज के मैच के लिए कितने तैयार हैं। इस वीडियो वैभव जिस तरह के छक्के मार रहे हैं, उसे देखकर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों में जरूर बेचैनी पैदा हो गई होगी। देखें वीडियो-

अपनी बैटिंग से तूफान मचा रहे वैभव सूर्यवंशी

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल में अपनी बैटिंग से जमकर तूफान मचा रहे हैं। आईपीएल के 19वें सीजन में उन्होंने अब तक चार मैचों में बल्लेबाजी की है और इसमें दो मैचों में मात्र 15-15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। इसके साथ ही 4 मैचो में 200 रन बनाकर वह ऑरेंज कप के दावेदार बने हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अपने सभी चारों मुकाबले जीते हैं और पॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वैभव सूर्यवंशी ने अपने सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article