क्रिकेट

ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद क्या बोले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे ही आईपीएल मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने केवल 38 गेंद में 101 रन की पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए जो किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक है। इतना ही नहीं वह 3 मैच में ही आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव ने अपने आईपीएल करियर का आगाज छक्के के साथ किया था और तीसरे ही मैच में उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी से दुनिया को अपना मुरीद बना लिया। वैभव 38 गेंद में 101 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में 15 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने युसूफ पठान के 37 गेंद में लगाई गई सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए केवल 35 गेंद में सेंचुरी पूरी की।

ऐतिहासिक पारी के बाद क्या बोले वैभव

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्ववंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी पर बोलते हुए कहा 'यह एक बहुत अच्छा अनुभव है। यह मेरा पहला शतक है आईपीएल में और यह मेरी तीसरी पारी है। टूर्नामेंट से पहले की प्रैक्टिस के परिणाम अब नजर आ रहे हैं। मैं ज्यादा गेंदबाजों के बारे में नहीं सोचता, बस गेंद को देखता हूं और खेलता हूं। जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा। वे मुझे बताते हैं कि क्या करना है? आईपीएल में शतक बनाना हमेशा से एक सपना रहा है और आज वह साकार हुआ। मुझे डर नहीं लगता है। मैं ज्यादा नहीं सोचता, बस खेल पर ध्यान केंद्रित करता हूं।

वैभव की पारी से राजस्थान की रिकॉर्डतोड़ जीत

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य केवल 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 71 गेंद में रिकॉर्डतोड़ 166 रन की साझेदारी की। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेलकर मैच को फिनिश किया। जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article