क्रिकेट

मैच से पहले, खुद वैभव ने की थी अपने शतक की भविष्यवाणी, सामने आया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Video: शनिवार को वैभव सूर्यवंशी ने उसी मैदान पर अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा जहां एक साल पहले उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। इस शतक के बारे में उन्होंने खुद कुछ देर पहले भविष्यवाणी की थी।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

Vaibhav Sooryavanshi Video: शनिवार को वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे आईपीएल शतक के लिए वही मैदान चुना जहां एक साल पहले उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। वैभव ने पिछले साल लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर अपना आईपीएल डेब्यू किया था। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में शतक जड़ा। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के जड़े। हालांकि, वह इस पारी को बड़ी नहीं कर पाए और 37 गेंद में 5 चौके और 12 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया।

ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 62 गेंद में 112 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 51 और वैभव ने 27 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इससे पहले वैभव ने यशस्वी के साथ पहले विकेट के लिए 14 गेंद में 40 रन की साझेदारी की।

वैभव ने पहले की कर दी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे शतक की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव टीम बस में बैठे हैं और मैदान के लिए निकल रहे हैं। इस दौरान वह बस के शीशे पर 100 लिखकर संकेत दे रहे हैं कि वह इस मुकाबले में शतक जड़ने की कोशिश करेंगे और कुछ घंटे बाद ही वैभव ने इसे सच कर दिया। वह 37 गेंद में 5 चौके और 12 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में 1,000 रन के अलावा आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड भी बना डाला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article