क्रिकेट

अब 14 नहीं, 15 साल के हो गए वैभव सूर्यवंशी... विरोधी खिलाड़ी ने किए कई बड़े खुलासे

Vaibhav Sooryavanshi Birthday: भारतीय क्रिकेट भविष्य के सबसे चमकते सितारे के रूप में देखे जा रहे वैभव सूर्यवंशी अब 14 साल के नहीं रहे। आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आज वो अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना दूसरा आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सूर्यवंशी के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (Instagram/VaibhavSooryavanshi)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन
  • अब 14 नहीं, 15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी
  • क्रिकेटर जितेश शर्मा ने वैभव को लेकर किए खुलासे

Vaibhav Sooryavanshi 15th Birthday: आईपीएल के पिछले सीजन में अगर किसी खिलाड़ी ने दुनिया को सबसे ज्यादा चौंकाया था, तो वो थे वैभव सूर्यवंशी। उस समय 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के इतिहास में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और फिर सबसे तेज शतक लगाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेकिन इस बार वैभव सूर्यवंशी एक 14 वर्षीय बल्लेबाज नहीं, बल्कि 15 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे क्योंकि आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, आज वो अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर तमाम चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन शुरुआत में ही उनके पिता ने स्पष्ट कर दिया था कि बीसीसीआई उनकी सही उम्र को परखने वाले जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा चुका था। ऐसे में उनकी उम्र को लेकर अब संशय की कोई स्थिति नहीं है। हां, इतनी कम उम्र में जितने बड़े-बड़े छक्के वो लगाते हैं और जिस ताकत से उनके शॉट्स निकलते हैं उसको लेकर लोग हैरान जरूर होते हैं और इस बार भी होने वाले हैं। इसी से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे व बातें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने किए हैं।

जितेश ने वैभव के बारे में क्या बताया

जितेश शर्मा एक मशहूर पॉडकास्ट में बातचीत करने के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जितेश ने सबसे पहले कहा, "आज उसने मुझसे कहा, भईया अगर आपने मेरे बारे में कुछ कहा तो देखना।" जितेश आगे कहते हैं, "बहुत प्यारा लड़का है। वो अभ्यास के लिए तालेगांव आता था जहां राजस्थान रॉयल्स की अकादमी है। वहीं मेरी उससे पहचान हुई। फिर हम कतर खेलने गए जहां मैं कप्तान था। वहां हमारी अच्छी दोस्ती हुई।"

उसकी कलाईयां मेरे से भी बड़ी हैं...

आरसीबी के जितेश शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि वैभव सूर्यवंशी के इस उम्र में इतने ताकतवर शॉट्स लगाने का राज क्या है। जितेश ने कहा, "ये नेचुरल ताकत है। वो बहुत मजबूत है। उसकी कलाई मेरे से भी बड़ी हैं। मैंने उसे अपनी घड़ी पहनने को दी और वो उसको टाइट हो रही थी।"

जितेश ने दिया नया नाम, डर है कि उसके शॉट पर बॉलर मर सकता है

जितेश ने कहा, "छोटा हल्क है वो। वो इतनी तेज बल्ला घुमाता है कि गेंदबाज को भी डर रहता है कि अगर गेंद सीधे उसे लगी, तो वो मर भी सकता है। राजस्थान रॉयल्स के नेट्स में गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स को मैं जानता हूं, वो कहते हैं कि वे वैभव को ऐसी बॉल नहीं देते कि वो सीधा उनकी तरफ शॉट लगा दे। इसलिए वो शॉर्ट बॉल फेंकते हैं ताकि गेंद वो अलग दिशा में मारे।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article