क्रिकेट

यूपी 20 लीग में मैच फिक्सिंग का आरोप, एक करोड़ के ऑफर का दावा

यूपी टी20 लीग में फिक्सिंग के आरोप सामने आए हैं। इस बारे में पुलिस ने कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिए हैं। यूपी टी-20 लीग लखनऊ में 17 अगस्त से चल रही है और इसका फाइनल 6 सितंबर को होगा।

Image

यूपी टी20 लीग (साभारX)

लखनऊ में चल रही यूपी 20 क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा काशी रुद्रास के टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान ने किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसका ऑफर इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने दिया। उस यूजर ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया। फिक्सर का कहना था कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई रणनीति के हिसाब से खेले। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रुपए अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही गई थी।

31 अगस्त को दायर एफआईआर में दावा किया गया है कि @vipss_nakrani नाम के इंस्टाग्राम आईडी से टीम मैनेजर को संपर्क करने वाले शख्स ने खुद को बहुत बड़ा सट्टेबाज़ बताया। आरोप है कि सट्टेबाज़ ने मैनेजर को एक मैच में कम से कम 50 लाख तक कमाने का लालच देकर मैच फिक्स कराने की कोशिश की। टीम मैनेजमेंट की ओर से तत्काल इस बारे में एक्शन लेते हुए बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट को सूचित कर दिया है। एसीयू ने सट्टेबाज के सभी कॉल और चैट को एक अन्य डिवाइस पर रिकॉर्ड किया ताकि सबूत सुरक्षित रखे जा सकें, जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 319, 112, 62 सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 1867 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 और 2000 के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D भी लगाई गई है। पुलिस अब उस इंस्टाग्राम हैंडल को चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसके नेटवर्क को उजागर करने पर काम कर रही है। यूपी टी-20 लीग लखनऊ में 17 अगस्त से चल रही है और इसका फाइनल 6 सितंबर को होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article