क्रिकेट

Usman Khawaja Retirement: आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आएंगे उस्मान ख्वाजा, सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा

Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी। सिडनी में वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में उतरेंगे।

Image

उस्मान ख्वाजा (साभार-ANI)

Usman Khawaja Retirement: साल 2026 के पहले रिटायरमेंट की घोषणा हो गई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एशेज के आखिरी टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 39 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 43.39 के औसत से उन्होंने 6,206 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। एससीजी में मीडिया से बात करते हुए ख्वाजा ने कहा कि यह फैसला उनके मन में काफी समय से था लेकिन अब वह इसको लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

ख्वाजा ने कहा, "मैं इसके बारे में कुछ समय से सोच रहा था। इस सीरीज में आने से पहले, मेरे मन में कहीं न कहीं यह आशंका थी कि यह मेरी आखिरी सीरीज होगी।" ख्वाजा ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड हाल तक उनके टेस्ट करियर को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रहे थे, जिसमें भविष्य के दौरों की योजनाएं भी शामिल थीं। लेकिन अपनी शर्तों पर संन्यास लेने में सक्षम होने पर संतोष व्यक्त करते हुए, ख्वाजा ने कहा कि एशेज श्रृंखला के शुरुआती चरणों ने उन्हें इस बात का अंदेशा था।

"मुझे खुशी है कि मैं अपनी शर्तों पर, विदाई ले रहा हूं और एससीजी में खेल रहा हूं, जो मुझे बेहद पसंद है। लेकिन मुझे लगता है कि सीरीज की शुरुआत काफी मुश्किल भरी रही। फिर एडिलेड में शुरुआती मैचों के लिए टीम में न चुने जाने से शायद मुझे यह संकेत मिला कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।"

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, ख्वाजा ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वह बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!