क्रिकेट

Pak vs USA Live Streaming Today Match: पाकिस्तान Vs अमेरिका मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

USA vs PAK T20 Match Today, Pakistan Banaam United States T20 World Cup LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में पाकिस्तान और यूएसय के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम कमान बाबर आजम और यूएसए की कमान मोनांक पटेल के पास है। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट यहां देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान Vs अमेरिका मैच का सीधा लाइव प्रसारण।

Photo : Times Now Digital

Pakistan Banaam USA T20 World Cup LIVE TV Telecast Channel in India: एक बार की चैम्पियन पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आगाज करने जा रही है। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपना आगाज करेगी, जबकि यूएसए की टीम दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। टीम को पहले मुकाबले में कनाडा के खिलाफ जीत मिली थी। यह मुकाबला डलास में खेला जाएगा। पाकिस्तापन और यूएसए की टीम पहली बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्ताप बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी। वहीं, यूएसए के मोनांक पटेल और एरोन जोन्स की बल्लेबाजी पर उनके फैंस की नजर रहेगी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड ( Pakistan Squads)

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिज़वान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

यूएसए का स्क्वॉड (United States Squads)

मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।

पाकिस्तान और यूएसय मुकाबला कब से खेला जाएगा? (USA vs PAK Match Date)

पाकिस्तान और यूएसय का आगाज 6 जून 2024 से को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और यूएसय का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (USA vs PAK Match Time)

पाकिस्तान और यूएसय मुकाबले की शुरुआत रात 9 बजे से होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पाकिस्तान और यूएसय का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (USA vs PAK Match Venue)

पाकिस्तान और यूएसय का मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और यूएसय के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (USA vs PAK Match Live Telecast)

ast)

पाकिस्तान और यूएसय मुकाबले को आप स्टार स्टार स्पोर्ट्स के अलावा पीटीवी नेटवर्क और टेन स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।

पाकिस्तान और यूएसय के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (USA vs PAK Match Live Streaming)

पाकिस्तान और यूएसय के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article