क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: रद्द हुआ अमेरिका बनाम आयरलैंड मुकाबला, सुपर-8 में पहुंचा अमेरिका, पाकिस्तान बाहर

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Monank Patel vs Paul Stirling: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना आयरलैंड से होगा। इस मुकाबले में अमेरिकी टीम मोनांक पटेल की कप्तानी में और आयरलैंड की टीम पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में उतरी है।

Image

आयरलैंड बनाम अमेरिका टॉस

KEY HIGHLIGHTS
  • आज है अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला
  • फ्लोरिडा के लॉडरहिल में होगी भिड़ंत
  • बारिश का मैच के ऊपर मंडरा रहा है साया

Who won the toss today, USA vs IRE, America vs Ireland Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (14 मई 2024) को मेजबान अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। सुपर-8 राउंड में पहुंचने के लिए अमेरिका को आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो का है। अगर अमेरिका इस मैच को गंवा देती है तो पाकिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस में वापस लौट आएगी। अमेरिका ने अबतक तीन मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उसे जीत और एक मैच में हार मिली है। वहीं आयरलैंड की टीम ने अबतक 2 मैच खेले हैं जिसमें से दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट स्टेटस हासिल कर चुकी आयरिश टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने अपना खाता खोलना चाहेगी। फ्लोरिडा में हालांकि बारिश के हालात हैं शुक्रवार को मैच के बारिश की वजह से रद्द होने की भी आशंका है। फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और वहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिका की टीम ग्रुप में 2 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है वहीं आयरलैंड की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ पांचवें पायदान पर।

अमेरिका और आयरलैंड टॉस टाइम (USA vs IRE Match Toss Time)

टॉस में देरी। निर्धारित समयानुसार 7:30 PM पर होना था टॉस। 8 बजे मैदान का निरीक्षण किया गया। मैदान अभी भी गीला है और आसमान में बादल गहरा गए हैं। ऐसे में मैच शुरू कब होगा इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। 9:00 PM पर दोबारा मैदान का निरीक्षण शुरू हो चुका है। अंपायरों और मैच ऑफीशियल्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 10:00 PM बजे एक बार फिर से मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया। लेकिन स्थितियाों में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में 10:45 PM पर फिर से इन्सपेक्शन के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। ऐसे में अमेरिका की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान का सफर लीग दौर में ही थम गया।

अमेरिका और आयरलैंड स्टेडियम (USA vs IRE Match Venue)

- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम लॉडरहिल, फ्लोरिडा।

अमेरिका की संभावित प्लेइंग-11 (USA Playing-11)

मोनंक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस,एरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, 11 नोस्तुश केंजीगे/शैडली वॉन शल्कविक।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-11 (Ireland Playing-11)

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, 3 लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैराथ डेलानी, मार्क अडेर, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल, क्रेग यंग।

दोनों टीमों का स्कवॉड

अमेरिका का स्कवॉड(USA Squad T20 World Cup 2024) :

मोनाक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

आयरलैंड का स्कवॉड(Ireland Squad T20 World Cup 2024):

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडेर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article