क्रिकेट

अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 की तस्वीर साफ, इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; जानिए पूरा शेड्यूल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। 24 जनवरी को टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ। भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद अब सुपर-6 के मुकाबले खेले जाएंगे। जहां फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

U19 WC super 6

अंडर-19 वर्ल्ड सुपर-6 का पूरा शेड्यूल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच 25 जनवरी 2026 से बढ़ने वाला है। क्योंकि अब हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर। ग्रुप मुकाबले खत्म होने के बाद सुपर-6 की सभी टीमें तय हों गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को नहीं मिली थी। लेकिन सुपर-6 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। बारिश के चलते मैच 37-37 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 135 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 13.3 ओवर में 130 रन बनाकर डीएलएस मेथड से मैच जीत लिया।

भारत पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

मुकाबले के बाद सुपर-6 की तस्वीर साफ हो गई है। सुपर-6 के दो ग्रुप में कुल 12 टीमें हैं। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड टीम शामिल है। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को रखा गया है। ग्रुप-ए और ग्रुप-डी, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी की टॉपर टीमें आपस में नहीं भिड़ेंगी। टॉप की टीमें दूसरे ग्रुप में नंबर-2 और तीन पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

यहां देखें सुपर-6 के मैचों का पूरा शेड्यूलः-

सुपर-6 मैच नंबरबनामवेन्यूडेट
1ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर-19नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड25 जनवरी 2026
2वेस्टइंडीज अंडर-19 बनाम आयरलैंड अंडर-19 हाई परफॉर्मेंस ओवल25 जनवरी 2026
3यूएसए अंडर-19 बनाम स्कॉटलैंड अंडर-19हरारे क्रिकेट क्लब26 जनवरी 2026
4इंग्लैंड अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-19क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब26 जनवरी 2026
5अफगानिस्तान अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड26 जनवरी 2026
6पाकिस्तान अंडर-19 बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 हरारे स्पोर्ट्स क्लब27 जनवरी 2026
7जिम्बाब्वे अंडर-19 बनाम इंडिया अंडर-19क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब27 जनवरी 2026
8ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 बनाम वेस्टइंडीज अंडर-19हरारे क्रिकेट क्लब28 जनवरी 2026
9साउथ अफ्रीका अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब29 जनवरी 2026
10अफगानिस्तान अंडर-29 बनाम आयरलैंड अंडर-19हरारे क्रिकेट क्लब30 जनवरी 2026
11न्यूजीलैंड अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब30 जनवरी 2026
12बांग्लादेश अंडर-29 बनाम जिम्बाब्वे अंडर-19 हरारे क्रिकेट क्लब31 जनवरी 2026
13इंडिया अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब1 फरवरी 2026
सुपर-6 के दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। सेमीफाइनल के मुकाबले 3 और 4 फरवरी को खेले जाएंगे। जबकि फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे क्रिकेट क्लब में आयोजित किया जाएगा। भारत सुपर-6 में दो मुकाबले खेलेगा। यहां जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टीम इंडिया की निगाहें होगी।
उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article