क्रिकेट

IND vs ENG U19 World Cup Final 2026 Date And Time: भारत-इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल कब है, जानिए तारीख और समय

India Vs England U19 (भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच कब है) IND U19 Vs ENG U19 World Cup Final Match Date, Time: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के अंतिम व फाइनल मैच का समय अब आ चुका है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार विश्व कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है। आइए जानते हैं भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल कब है, साथ में कुछ खास आंकड़े भी जानिए।

Under 19 World Cup Final Kab Hai, IND vs ENG U19 WC Final Date And Time

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल कब है, भारत बनाम इंग्लैंड का होगा मुकाबला

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
  • भारत और इंग्लैंड के बीच होगा अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच
  • भारत ने 10वीं बार U19 विश्व कप फाइनल में बनाई जगह

India U19 vs England U19 World Cup Final Date, Time: आखिरकार 15 जनवरी को शुरू हुए अंडर-19 विश्व कप 2026 में 16 देशों की टीमों के बीच हुए 40 मैचों के बाद वो समय आ गया है जब टूर्नामेंट का फाइनल मैच (Under 19 World Cup 2026 Final) खेला जाएगा। अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। यानी अब भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल (IND vs ENG U19 World Cup Final) होने वाला है। यहां हम जानेंगे दोनों टीमों से जुड़े कुछ खास आंकड़े और फाइनल मैच की तारीख और समय।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत का सफरः इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा। भारतीय टीम ने सबसे पहले ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में यूएसए को 6 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ करीबी मुकाबले में 18 रनों से जीत हासिल करने के साथ ही सुपर-6 राउंड में जगह पक्की कर ली थी। फिर ग्रुप चरण के तीसरे व अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को भी 7 विकेट से हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक लगाई। इसके बाद सुपर-6 राउंड में भारतीय टीम ने दो मैच खेले। इसमें पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे की टीम को 204 रनों से रौंदा, फिर सबसे चर्चित मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 58 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से हुआ जहां जमकर रनों की बरसात हुई। अफगानिस्तान ने भारत को 311 रनों का टारगेट दिया, जो लक्ष्य टीम इंडिया ने आरोन जॉर्ज (Aaron George) के शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और कप्तान आयुष म्हात्रे के तेज अर्धशतकों के बदौलत 53 गेंदें बाकी रहते ही जीत 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। ये भारत की यूथ वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी और सबसे तेज जीत साबित हुई।

अंडर-19 विश्व कप में 2026 में इंग्लैंड का सफरः इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम की बात करें तो इस टीम ने भी बहुत जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में सबसे पहले पाकिस्तान को 36 रन से हराया। फिर दूसरे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे टीम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। जबकि ग्रुप स्टेज के तीसरे व आखिरी मैच में 404 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद स्कॉटलैंड को 152 रनों पर ऑल-आउट किया और 252 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल कर ली। इसके बाद, सुपर-6 राउंड में उन्होंने पहले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से पस्त किया। जबकि इस राउंड के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 65 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड का सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ मजबूत ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 278 रनों का लक्ष्य दिया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 250 रनों पर ऑल-आउट करते हुए 27 रनों की जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने जा रही है, दोनों ही टीमें अब तक अपराजित रही हैं, तो आइए जान लेते हैं फाइनल मैच कब और कहां होना है।

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल कब खेला जाएगा? (IND vs ENG U19 World Cup Final Date)

भारतीय अंडर-19 टीम और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच 6 फरवरी (शुक्रवार) को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG U19 World Cup Final Venue)

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच? (IND vs ENG U19 Match Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 6 फरवरी को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। फाइनल मैच का टॉस 12:30 बजे होगा।

भारत में अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG U19 World Cup Final Match Live TV Channel Telecast In India)

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे।

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीमें (India And England Under 19 World Cup 2026 Full Squads)

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हरवंश पंगालिया।

इंग्लैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेस, जेम्स मिंटो, इसहाक मोहम्मद, सेबेस्टियन मॉर्गन और जो मूर्स।

इंडिया-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND U19 vs ENG U19 World Cup Final Match Live Streaming In India)

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी टक्कर की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं। भारतीय अंडर-19 टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम अपने दूसरे खिताब की तलाश में होगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article