क्रिकेट

T20 World Cup 2024: क्रिकेट का बड़ा होता दायरा, पहली बार टी20 विश्व कप में पहुंचा युगांडा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2023, 04:46 PM IST

Uganda Cricket team T20 World Cup 2024: युगांडा क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। जिंबाब्वे और कीनिया जैसी टीमों को पछाड़कर पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है।

Image

युगांडा क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: क्रिकेट का दायरा टी20 विश्व कप 2024 से पहले और बड़ा हो गया है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में 4 जून से 30 जून के बीच खेले जाने वाले विश्व कप में 20 टीम खेलती नजर आएंगी। युगांडा की टीम जिंबाव्बे और कीनिया जैसी टीमों को पछाड़कर पहली बार टी20 विश्व कप के मुख्य दौर में पहुंचने में सफल हुई है। दक्षिण अफ्रीका क्ववालीफायर्स से नामीबिया और युगांडा की टीम फाइनल में पहुंची और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई हैं।

इन टीमों ने किया है क्वालीफाई

टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण का आयोजन 4 जून से 30 जून के बीच होगा। इसके लिए बतौर मेजबान और वेस्टइंडीज को पहले ही टिकट मिल चुका था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान और नामीबिया की टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। अमेरिका, युगांडा, नेपाल और कनाडा की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में खेलती नजर आएंगी।

ऐसा होगा टी20 विश्व कप का फॉर्मेट

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें टी20 विश्व कप में खेलती नजर आएंगी। सभी टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसमें से 2-2 टीम सुपर 8 में पहुंचेगी। जिनके बीच भिड़ंत के बाद सेमीफाइनल और फाइनल की राह तय होगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article