क्रिकेट

बेंगलुरू में भगदड़ मामले में गिरी गाज, KSCA के दो बड़े पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

आरसीबी की खिताबी जीत के सेलिब्रेशन के दौरान बेंगलुरू में मची भगदड़ की कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो पदाधिकारियों ने मौलिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

Image

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (साभार KSCA/AP)

बेंगलुरु: ए शंकर और ई एस जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। शंकर और जयराम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने गुरुवार रात केएससीए अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बयान में कहा गया है, 'पिछले दो दिनों में घटित अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भले ही इसमेंं हमारी भूमिका बहुत सीमित थी।'

गेट और भीड़ प्रबंधन नहीं थी एसोसिएशन की जिम्मेदारी

केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में कहा था कि गेट प्रबंधन और भीड़ प्रबंधन एसोसिएशन की जिम्मेदारी नहीं है और उन्होंने विधान सौध में समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। विधान सौध में सम्मान समारोह बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के संपन्न हो गया, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article