क्रिकेट

120 साल में पहली बार, 18 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

इंग्लैंड में इस समय घरेलू क्रिकेट खेला जा रहा है। काउंटी चैम्पियनशिप में समरसेट के सामने ग्लैमोरगन की चुनौती है। पहली पारी में 354 रन बनाने वाली समरसेट की हालत दूसरी पारी में बेहद खराब हो गई है। ग्लैमोरगन के 18 साल के तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने हैट्रिक लेकर समरसेट की बल्लेबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ दी। हैट्रिक लेने के साथ ही नॉर्टन ने इतिहास रच दिया।

Image

टॉम नॉर्टन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास।

इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट का दौर शुरू हो गया है। काउंटी चैम्पियनशिप में कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन्हीं में एक मुकाबला समरसेट और ग्लैमोरगन के बीच है। ग्लैमोरगन ने पहली पारी में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 354 रन बनाए। इसके जवाब में ग्लैमोरगन की पहली पारी 229 रन पर सिमट गई। समरसेट के पास 125 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में जब समरसेट बल्लेबाजी करने उतरा तो उसके पास अच्छी खासी बढ़त थी। मेहमान टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। लेकिन फिर एक 18 के युवा गेंदबाज ने मैच का रुख पलट दिया। युवा तेज गेंदबाज ने सोफिया गार्डन्स में घातक गेंदबाजी करते हुए समरसेट की दूसरी पारी में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। ना सिर्फ चार विकेट चटकाए बल्कि हैट्रिक लेकर अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट इतिहास में डेब्यू मैच में रिकॉर्ड बना दिया।

डेब्यू मैच में किया कमाल

अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत करते हुए ग्लैमोरगन के गेंदबाज नॉर्टन ने समरसेट की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उनकी गेंदबाजी ने न केवल स्कोरकार्ड बल्कि मैच का मिजाज भी बदल दिया। उनका सबसे यादगार पल तब आया जब उन्होंने लगातार तीन गेंद पर जेम्स रेव, टॉम लैमनबी और आर्ची वॉन को आउट करते हुए हैट्रिक ली। दिन का खेल समाप्त होने तक समरसेट की टीम 32 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। नॉर्टन ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।

120 साल में पहली बार हुआ ऐसा

नॉर्टन 1906 के बाद अंग्रेजी क्रिकेट में प्रथम श्रेणी के डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले और ग्लैमोरगन के सबसे युवा गेंदबाज बने। 1906 में, डब्ल्यू.ई. बेन्स्किन ने साउथेंड में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए अपने काउंटी चैम्पियनशिप डेब्यू मैच में हैट्रिक बनाई थी। उसी सीजन के दौरान, एच.ए. सेडगविक ने भी एक अन्य ऐतिहासिक प्रदर्शन में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की।

हासिल कर चुके हैं 7 विकेट

टॉम नॉर्टन अब काउंटी चैम्पियनशिप में प्रथम श्रेणी के डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले 120 सालों में पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिससे ग्लैमोरगन के इस किशोर का नाम अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे दुर्लभ नामों की लिस्ट में शामिल हो गया है। नॉर्टन ने ग्लैमोरगन के लिए पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे। वह मैच में अभी तक कुल 7 विकेट ले चुके हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article