क्रिकेट

Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल 2026 में आज (30 मार्च, रविवार) एक ही मैच खेला जाना है। ये होगा सीजन का तीसरा मुकाबला, जिसमें दो पूर्व चैंपियन टीमें टकराने वाली हैं। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। आइए जानते हैं आज आईपीएल में किसका मैच है और किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही आंकड़े क्या कहते हैं।

Image

आज आईपीएल में किसका मैच।

Today IPL Match 30 March 2026: आईपीएल में आज दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जो पहले सीजन के फाइनल में भिड़ीं थी। हां, सही पढ़ा आपने। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स होगी। ये वही दो टीमें हैं जो आईपीएल के उद्घाटन सीजन के फाइनल में पहुंची थीं।

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। साल 2008 के रोमांचक फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर ट्रॉफी जीती थी। तब अब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम कोई भी फाइनल नहीं जीत सकी है। राजस्थान रॉयल्स ने युवा कप्तान के हाथों ने टीम की कमान सौंपी है। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

2023 में आखिरी बार जीता था खिताब

वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके ने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है। हालांकि, अब टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। चेन्नई ने अपना आखिरी आईपीएल टाइटल 2023 में जीता था। साल 2024 और 2025 में टीम उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी। इस बार टीम अपना छठा खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

RR vs CSK हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रही। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबले जीते हैं। साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने दो बार चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी थी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का हाइएस्ट स्कोर 246 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 109 रन का है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का सबसे बड़ा स्कोर 223 रन और सबसे छोटा स्कोर 126 रन का रहा है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!