क्रिकेट

IPL Today 11 April Match and Timing: आज आईपीएल में किसका मैच, जानिए कितने बजे खेले जाएंगे डबल हेडर के मुकाबले

आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है, Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga, आईपीएल में आज किसका मैच: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। 11 अप्रैल 2026 को कुल दो मुकाबलों में चार टीमें आमने-सामने होंगी। इस बीच इन मैचों का शेड्यूल क्या है, ये जान लीजिए और साथ ही इसका भी ध्यान रखिएगा कि मैच कितने बजे से शुरू होगा

Image

आज मैच में किसका मैच और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले।

आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ गया है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बने रहने की जंग अब धीरे-धीरे भीषण हो चली है। ऐसे में शनिवार को डबर हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। चार टीमें इस महामुकाबले में आमने-सामने होंगी। जब ये चार टीमें मैदान पर उतरेंगी तो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।

आईपीएल में आज किसका मुकाबला- शनिवार यानी 11 अप्रैल को आईपीएल में दो मुकाबले होंगे। पहला मैच दिन का होगा, जिसमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच टक्कर होगी। ये मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

सीएसके बनाम डीसी

सीएसके की टीम लंबे ब्रेक के बाद अब वापस मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम ने अभी तक तीन मैच में से एक भी मैच नहीं जीता है और अंक तालिका में आखिर नंबर पर है। उम्मीद है कि ये मैच जीतकर टीम अपना खाता खोलेगी। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन करना होगा। टीम के लिए अच्छी खबर है कि उनके चोटिल खिलाड़ी जल्दी ठीक हो रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि एमएस धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

पंजाब बनाम हैदराबाद

दोपहर को होने वाले मुकाबले में प्वाइंट्स टेबल की नंबर दो पंजाब किंग्स के सामने नंबर छह पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगे। यहां उनके बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बेहतरीन खेल रही है।

आज के मैच कितने बजे शुरू होंगे

डबल हेडर मुकाबले में दिन का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगा। इसका टॉस तीन बजे होगा। शाम का मुकाबला साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। फैंस को शनिवार को दिन में 3 बजे से लेकर रात साढ़े 11 बजे तक आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी काफी फेरबदल हो सकता है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article