क्रिकेट

Today IPL Match 10 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 10 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब सीजन के 16वें मैच की बारी है। इस मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि आज आईपीएल में किसका मैच है।

Image

आज आईपीएल में किसका मैच।

Today IPL 2026 Match 10 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें जब, आमने-सामने होंगी तो रोमांच की सारी हदें पार होंगी। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। राजस्थान ने जहां तीन मुकाबले जीते हैं तो आरसीबी ने दो मुकाबले जीते हैं। राजस्थान जीत का चौका लगाने तो आरसीबी जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी।

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 34 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें से 17 बार आरसीबी ने बाजी मारी है, वहीं राजस्थान ने 14 बार मुकाबला जीता है। तीन मैच का रिजल्ट नहीं निकला है। पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु को अभी तक राजस्थान के सामने कोई मुश्किल नहीं हुई है। लेकिन इस सीजन राजस्थान बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। यह मुकाबला शाम के 7 बजे खेला जाएगा।

गजब की फॉर्म में है राजस्थान

युवा क्रिकेटरों से सजी राजस्थान टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है। पिछले तीनों मुकाबले में रियान पराग ने कप्तानी में प्रभावित किया है। टीम की सलामी जोड़ी ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल कमाल की फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में दोनों तूफानी बल्लेबाजी की थी। वैभव ने बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर के ओवर में छक्के लगाए थे। जायसवाल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।

बेंगलुरु ने अभी तक नहीं किया है कुछ भी गलत

वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अभी तक कोई गलती नहीं की है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद घरेलू मैदान पर सीएसके को पटखनी दी है। वह अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार अच्छी फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी ने कमाल की गेंदबाजी की है। जैकब डफी टॉप-5 में हैं।

ऐसा रहा पिछले कुछ सालों का हेड टू हेड

साल 2025 में दोनों टीमें दो बार भिड़ीं। इसमें बेंगलुरु ने बाजी मारी। वहीं, साल 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं, जिसमें राजस्थान ने बेंगलुरु को पटखनी दी। साल 2023 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी। साल 2022 में तीन बार आमना-सामना हुआ। दो बार राजस्थान ने तो एक बार बेंगलुरु ने जीत दर्ज की।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article