साउथ मूवीज

Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...'

Mohanlal Reviews Drishyam The Conclusion: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को दर्शकों ने खूब पसदं किया है। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी 'दृश्यम 3' की जमकर तारीफ की है।

Image

मोहनलाल को पसंद आई 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Mohanlal Reviews Drishyam The Conclusion: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। दर्शकों और क्रिटिक्स से इस मवी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी और विजय सालगांवकर के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। 'दृश्यम 3' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अजय देवगन की फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने अजय देवगन स्टारर की जमकर तारीफ की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: शोभिनव सत्या की फिल्म का जलवा बरकरार, 68वें दिन छापे इतने करोड़)

मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की तारीफ

मलयालम दृश्यम फ्रेंचाइजी में जॉर्जकुट्टी का यादगार किरदार निभाने वाले मोहनलाल ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सराहना की। Star Studio 18 द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने 'दृश्यम 3' देखी और फिल्म को देखकर वह काफी प्रभावित हुए। मोहनलाल ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक, निर्माता कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी स्टार कास्ट व क्रू को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि टीम ने इस लोकप्रिय कहानी के सफर को शानदार और यादगार अंदाज में खत्म किया है। मोहनलाल के इस रिएक्शन को देखकर हरकोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है क्योंकि वह खुद इस फ्रेंचाइजी के मूल मलयालम संस्करण का अहम हिस्सा रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' से प्रियदर्शन ने किया किनारा, 'Hera Pheri 3' पर भी दिया बड़ा बयान)

अजय देवगन ने मोहनलाल को कहा शुक्रिया

मोहनलाल का रिव्यू सामने आने के बाद अजय देवगन ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार का वीडियो री-शेयर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अजय देवगन ने लिखा, 'इस रिव्यू का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था! धन्यवाद जॉर्जकुट्टी।' अजय देवगन के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article