क्रिकेट

हरमनप्रीत कौर और अमोल मजूमदार से आगे बढ़ने का समय आ गया, पूर्व क्रिकेटर ने दी राय

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डायना एडुल्जी ने कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत से आगे निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह सही वक्त है जब इन दोनों से हटकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर के कंधों पर ही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा दिखाया। लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी डायना एडुल्जी की राय एकदम अलग है। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि हम हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार से आगे सोचें।

उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि हमें हरमन से आगे देखना चाहिए। हालांकि वह मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मैंने हमेशा उनका समर्थन किया है, लेकिन कम से कम टी20 में मुझे लगता है कि हमें उनसे आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में खेलते रहने दें और एक नए कप्तान के बारे में सोचें। हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसके पास कुछ बेहतर आइडिया हों, खासकर रणनीति के मामले में। मुझे अब हरमन में कुछ नया करने की सोच नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि मेंस क्रिकेट में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं तो विमेंस क्रिकेट में ऐसा क्यों नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में टीम के सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार यास्तिका भाटिया को सेलेक्शन समझ से परे था। इसके अलावा उन्होंन नंदिनी शर्मा को हर मुकाबले में ना खिलाने पर सवाल खड़े किए।

वनडे और टी20 की अलग टीम हो

डायना एडुल्जी के अनुसार भारत को वनडे और टी20 फॉर्मेट में दो अलग-अलग टीम के बारे में विचार करना चाहिए। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है क्योंकि फिटनेस के मामले में ह पहले से ही नीचे चल रहे हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम टी20 फॉर्मेट के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंने तो यह भी कहा कि दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच और कप्तान हों।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article