क्रिकेट

'वो टीम इंडिया के लिए ठीक नहीं..' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना

IND vs AUS: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उनके मुताबिक गौतम गंभाीर टीम इंडिया के लिए ठीक नहीं है।

Image

गौतम गंभीर (फोटो- PTI)

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने कहा कि गौतम गंभीर की कोचिंग की शैली भारतीय टीम के लिए शायद अच्छी नहीं हो और अगर वे 22 नवंबर से पर्थ टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में विफल रहते हैं तो आगे का लंबा सत्र उनके लिए मुश्किल हो सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 0-3 की हार से सदमे से उबर रही गंभीर की कोचिंग वाली टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसकी शुरुआत पर्थ टेस्ट से होगी।

गंभीर भारतीय टीम के लिए उपयुक्त नहीं हैं- टिम पेन

पेन ने ‘एसईएन रेडियो’ पर कहा- 'यहां उनकी पिछली दो श्रृंखला में मिली जीत में उनके कोच रवि शास्त्री थे जो शानदार थे। उन्होंने टीम के इर्द गिर्द शानदार माहौल बनाया था, खिलाड़ियों में ऊर्जा थी, वे जुनून के साथ खेले। उन्होंने उन्हें सपने दिखाए और हल्के-फुल्के आनंददायी तरीके से उन्हें प्रेरित किया।'उन्होंने आगे गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि 'अब भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज हैं, वह हालांकि काफी प्रतिस्पर्धी हैं। कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है। बल्कि मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है। '

पेन ने गंभीर पर किया पलटवार

पेन ने कहा - 'अगर आपका कोच एक साधारण सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भड़क जाता है। और अगर पर्थ में भारत की अच्छी शुरूआत नहीं होती है तो गौतम गंभीर के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।'पेन की यह प्रतिक्रिया हाल में मीडिया से बातचीत के बाद आई है जिसमें गंभीर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है।पोंटिंग ने इसके बाद गंभीर को काफी चिड़चिड़े स्वभाव वाला व्यक्ति कहा था।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे