क्रिकेट

टीम इंडिया को लगा करारा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआती मैचों से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज से पहले करारा झटका लगा है। भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पेट की सर्जरी की वजह से सीरीज के शुरुआती तीन मैच से बाहर हो गए हैं।

Image

तिलक वर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

मुंबई: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी, 2026 से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए है। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने गुरुवार शाम को आधिकारिक बयान जारी करके की है। 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले यह टीम इंडिया के लिए करारा झटका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो टी20 मुकाबलों में उनकी उपलब्धता फिटनेस और ट्रेनिंग पर निर्भर करेगी। तिलक के पेट की राजकोट में सर्जरी हुई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके टी20 विश्व कप 2026 में खेलने पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं।

पेट की समस्या के बाद हुई सर्जरी

बीबीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया, भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की बुधवार(7 जनवरी, 2026) को राजकोट में पेट की समस्या के लिए सर्जरी हुई। उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह शुक्रवार को हैदराबाद वापस जाने वाले हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। तिलक के लक्षण पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और घाव ठीक होने की प्रक्रिया संतोषजनक होगी तब वो फिजिकल ट्रेनिंग शुरू करेंगे और धीरे-धीरे स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज में लौटेंगे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20आई मैचों से बाहर हो गए हैं। बाकी दो मैचों के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन ट्रेनिंग और स्किल फेज के दौरान उनकी प्रगति के आधार पर किया जाएगा।

ऐसा है टी20 सीरीज का कार्यक्रम

तिलक की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में फिलहाल किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल किए जाने का ऐलान बीसीसीआई ने नहीं किया है।आगाज 21 जनवरी, 2026 को नागपुर में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 23 जनवरी, तीसरा गुवाहाटी में 25 जनवरी, चौथा विशाखापट्टनम में 28 फरवरी और पांचवां 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article