क्रिकेट

Team India World Cup Squad: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड हुआ फाइनल- रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। हैरानी की बात यह है कि इंजरी के बाद बिना एक भी मैच खेले केएल राहुल को इस स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जबकि संजू सैमसन का नाम इसमें नहीं है।

Image

रोहित के नेतृत्व में वर्ल्ड कप टीम (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
केएल राहुल को मिली जगह
तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम नहीं

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने 5 अक्टूबर से भारत की मेजाबनी में शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल कर लिया है। इस टीम में केएल राहुल को जगह मिली है, जबकि मीडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है। आपको बता दें कि केएल राहुल को इंजरी के बाद अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है।

इस स्क्वॉड में संजू सैमसन, तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नाम नहीं हैं। आपको बता दें कि एशिया कप स्क्वॉड में तिलक और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया था, जबकि संजू सैमसन को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जगह दी गई थी।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड (Team India World Cup Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहमम्द शमी, मोहम्मद सिराज।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article