क्रिकेट

विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया मिस करेगी ये 3 चीजें

आरसीबी के हेड कोच ने पहली बार विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा खिलाड़ी कोई फॉर्मेट छोड़ता है तो इसका असर होता ही, लेकिन उनके जाने से टीम इंडिया केवल उनके रन ही नहीं बल्कि 3 चीजें मिस करने वाली है।

Image

विराट कोहली और एंडी फ्लावर (साभार-X)

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'मेन इन ब्लू' कोहली की ऊर्जा, सकारात्मकता और आक्रामकता को मैदान पर मिस करेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "भारत भाग्यशाली है" कि उसके पास बहुत सारी युवा प्रतिभाएं मौजूद हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने बीते 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही उनके 14 साल लंबे करियर का अंत हो गया था जिसमें उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ डॉमिनेट किया।

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम पर इसका असर केवल उनके (कोहली के) रन का ही नहीं, बल्कि उनकी ऊर्जा, सकारात्मकता और आक्रामकता का भी पड़ेगा। किसी भी टीम में जब ऐसे कुछ खिलाड़ी होते हैं जो विराट कोहली की तरह आक्रामक होते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसलिए मुझे लगता है कि टीम उन्हें मिस करने वाली है।"

"अक्सर ऐसा होता है जब कोई महान खिलाड़ी इस तरह का निर्णय लेता है, लेकिन इस मामले में टीम इंडिया सौभाग्यशाली है कि उसके पास ढेर सारी युवा प्रतिभाएं मौजूद है।

एंडी फ्लावर ने कहा कि भारत के पास अभी भी जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। यह सीरीज दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ है। साथ ही, यह सीरीज़ भारत और इंग्लैंड—दोनों ही देशों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 सत्र की शुरुआत भी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article