क्रिकेट

IND vs AUS: टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, कंगारुओं के खिलाफ घर पर सबसे छोटे स्कोर पर हुई ढेर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 05:54 PM IST

India Lowest ODI Score at Home: विशाखापट्टनम में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया। पहले खेलते हुए भारत की टीम 117 रन पर आउट हो गई। भारत का यह वनडे फॉर्मेट में घर में कंगारुओं के खिलाफ पहला, जबकि ओवरऑल चौथा सबसे छोटा स्कोर है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी।

Photo : AP

India Lowest ODI Score at Home: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के बल्लेबाज फेल रहे। कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। भारत का यह वनडे फॉर्मेट में घर में चौथा सबसे छोटा स्कोर है।

इन टीमों के खिलाफ भी ऐसा हुआ

ऑस्ट्रेलिया से पहले भारतीय टीम वनडे में श्रीलंका (दो बार) और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी छोटा स्कोर बना चुकी है। 1986 में श्रीलंका के खिलाफ ग्रीन पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम 24.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई थी। इसी तरह 1993 में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम 28.3 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई थी। इसके अलावा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेलते हुए दोबारा भारतीय टीम 38.2 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा थे। इन सभी मुकाबलों में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है।

कोहली ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। कोहली ने 88.57 की स्ट्राइक रेट से 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पेटल रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से खेलकर टीम को एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए। कंगारूओं के खिलाफ पहले वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले केएल राहुल का भी दूसरे वनडे में बल्ला शांत रहा। वे 12 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, 360 डिग्री शॉट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव एक बार फिर खाता खोलने में असफल रहे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article