क्रिकेट

IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर 10 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब इस टीम से होगा सामना

IND vs ENG Highlights: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई। अब 29 जून हो टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Image

जीत के बाद खुशी मनाते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया।
  • गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया रोमांचक मुकाबला।
  • 10 साल बाद फाइनल में पहुंचा भारत, अब द. अफ्रीका से होगा सामना।

IND vs ENG Highlights: रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और कुलदीप यादव-अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट पक्का किया। टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन को 68 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। टीम इंडिया 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2014 में पहुंची थी, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड से हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। अब 29 जून को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसना किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद टॉस हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड को 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई।

रोहित और सूर्या ने खेली शानदार पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा। कोहली का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने 9 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। रिषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर चला। उन्होंने 39 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। इसी तरह सूर्या ने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। हार्दिक पंड्या ने 23 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। टीम को पावरप्ले में तीन बड़े झटके लगे। कप्तान जोस बटलर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद फिल सॉल्ट 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए और फिर जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मोइन अली 8 रन पर स्टंप हो गए। सैम कुरेन भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों र सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। हैरी ब्रूक ने टीम के लिए अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे कुलदीप यादव की गेंद नहीं पढ़ पाए और 19 गेंदों पर 3 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 25 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए। टीम इंडिया के अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article