क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी को करना पड़ सकता है इंतजार

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होगी, जो 14 जुलाई तक चलेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ऐसी प्लेइंग-11 हो सकती है।

Image

शुभमन गिल। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।
  • शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी।
  • सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होगी।

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच खत्म होने के बाद टीम इंडिया नए सीरीज का आगाज करने उतरेगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पिछले दिनों बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए 15 सदस्यरय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 6 जून को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियो को आराम दिया गया है। सीरीज के लिए 13 नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

विश्व कप में खेलने वाली टीम से सिर्फ दो को मौका

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज चल रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली 15 सदस्यीय टीम में से केवल दो खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसमें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का नाम शामिल हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

ओपनिंग कर सकते हैं गिल और यशस्वी

जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बल्लेबाजी कर सकते हैं। रियान पराग डेब्यू कर सकते हैं और वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी डेब्यू कर सकते हैं और वे पांचवें नंबर पर आ सकते हैं। इसके बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरेंगे। वॉशिंगटन सुंदर टीम के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। रवि बिश्नोई टीम के एकमात्र स्पिनर होंगे, जबकि आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार को तीन तेज गेंदबाज के रुप में शामिल किया जाएगा। वहीं, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रियान पराग, नीतीश रेड्डी, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, आवेश खान, मुकेश कुमार।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article