क्रिकेट

IND vs AFG: धर्मशाला में बारिश के दौरान फुल मस्ती में दिखी टीम इंडिया, देखें वीडियो

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे बारिश के कारण 25-25 ओवर का कर दिया गया। बारिश के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

Image

धर्मशाला में टीम इंडिया (साभार-X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से धर्मशाला में होने वाला था, लेकिन तेज बारिश के कारण शाम 5 बजे तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। यहां तक कि अब इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका है, लेकिन इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। धर्मशाला के शानदार मौसम के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी ने इंडोर क्रिकेट का आनंद लिया। हालांकि, शाम 5 बजे बारिश थमने के बाद फैंस को मैच शुरू होने की खबर मिली।

कप्तान शुभमन गिल का इंडोर क्रिकेट

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी बारिश के बीच मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फील्डिंग कोच टी दिलीप और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं, जबकि कप्तान गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा और पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए हर्ष दुबे भी नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बारिश के कारण 25-25 ओवर का मैच

शाम 5 बजे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई, जब बारिश थमने के बाद मैच होने की बात सामने आई। यह मुकाबला 25-25 ओवर का खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मैच का टॉस 5.15 बजे जबकि मैच की पहली गेंद 5.45 बजे फेंकी जाएगी। भारत की ओर से दो खिलाड़ी आज के मुकाबले में डेब्यू कर रहे हैं। स्पिन गेंदबाज हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार को डेब्यू कैप दी गई। राहुल ने दुबे को जबकि कप्तान गिल ने ब्रार को डेब्यू कैप सौंपी। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस मुकाबले में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला कुछ हद तक इस सीरीज में हो जाएगा।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- पीवी सिंधू को सेमीफाइनल में मिली हार

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article