क्रिकेट

टीम इंडिया ने पीएम मोदी को दिया खास जर्सी का तोहफा

17 साल बाद वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया का दिल्ली में जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर टीम इंडिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर टीम इंडिया की ओर ने उन्हें एक खास जर्सी गिफ्ट की।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी को खास गिफ्ट (साभार-BCCI)

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया गुरुवार सुबह बारबाडोस से भारत लौट चुकी है। टीम के लौटने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में उनका भव्य स्वागत किया गया। टीम पहले होटल पहुंची जहां आराम करने के बाद टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची। रोहित ब्रिगेड सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने उन्हें स्पेशल 'नमो' इंडिया जर्सी भेंट की। पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की। टीम ने प्रधानमंत्री को टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।" बीसीसीआई ने भी पीएम मोदी के समर्थन की सराहना की। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी। बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर विक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा। मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में मौजूद थे, भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे।

(इनपुट के साथ )

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article