क्रिकेट

IND vs PAK Highlights: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सातवीं बार दी पटखनी, पहुंची टेबल में टॉप पर

IND vs PAK Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रन से पटखनी दी। टीम की यह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ भारत 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है।

Image

जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जश्न मनाते हुए। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया।
  • न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • जसप्रीत बुमराह ने चटकाए सबसे ज्यादा 3 विकेट।

IND vs PAK Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 रन से पटखनी दी। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में सातवीं जीत है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड ने मात दी थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की टीम ने 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी। बता दें कि बारिश के कारण टॉस विलंब से हुआ था। करीब आधे घंटे देरी यानी 8 बजे से टॉस हुआ और पहली गेंद रात 8.30 बजे पहली गेंद डाली गई थी।

8 खिलाड़ी नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार ऑलआउट हुई है। टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें दो खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सकते। ओपनिंग करने आए विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने 31 गेंदों पर 6 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए। सूर्यकुमार यादव 7 रन, आईपीएल स्टार शिवम दुबे 3 रन, हार्दिक पंड्या 7 रन, अर्शदीप सिंह 9 और मोहम्मद सिराज 7 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के नसीम शाह और हारिस राऊफ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।

रिजवान ने खेली सबसे बड़ी पारी

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी। टीम को पहला झटका बाबर आजम के रुप में लगा। वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद फखर जमान भी 13 रन पर आउट हो गए। इमाद खान भी 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। शादाब खान 4 रन, इफ्तिखार अहमद 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article