क्रिकेट

IND vs AUS: इंदौर में मैथ्यू कुह्नमेन ने ढाया ऐसा कहर, टीम इंडिया सस्ते में हुई ढेर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 01:46 PM IST

करियर का दूसरा टेस्ट खेल रहे कंगारू स्पिनर मैथ्यू कुह्नमेन की कसी हुई फिरकी गेंदबाजी का सामना भारतीय टीम इंदौर टेस्ट की पहली पारी में नहीं कर पाई और महज 109 रन पर ढेर हो गई।

Image

मैथ्यू कुह्नमेन

Photo : AP

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में बुधवार को शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशल स्पिनर्स के नाम रहा। करियर का महज दूसरा टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमेन की फिरकी में टीम इंडिया के बल्लेबाज फंस गए। उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की कि टीम इंडिया के बल्लेबाज एक सेशन भी अच्छी तरह नहीं झेल पाई और महज 33.2 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई।

रोहित शर्मा बने दिन का पहला शिकारनई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट डेब्यू करने वाले कुह्नमेन ने 9 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दौरान 2 ओवर मेडन भी फेंके। कुह्नमेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित उनकी फिरकी में फंसकर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल भी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गए।

किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इसके बाद कुह्नमेन ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड करके अपना तीसरा विकेट हासिल किया। अंत में रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव के विकेट चटकाकर पहली बार टेस्ट करियर में पांच विकेट झटक लिए। 16 रन पर 5 विकेट उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में किया है।

विराट बने थे कुह्नमेन का पहला टेस्ट शिकार

बांए हाथ से गेंदबाज करने वाले कुह्नमेन ने नई दिल्ली में खेले करियर के पहले टेस्ट में 72 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुंचे कुह्नमेन को सीधे एकादश में जगह दी गई लेकिन वो अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। हालांकि विराट कोहली उनका पहला टेस्ट शिकार बने थे। इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी का विकेट भी अपने नाम किया था।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके