क्रिकेट

IPL 2023, RR vs DC Live Streaming: राजस्थान और दिल्ली के बीच मैच कब, कहां व कैसे देखें, ये है पूरी जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 09:00 AM IST

TATA IPL 2023, RR vs DC Live Streaming When and where to watch: टाटा आईपीएल 2023 में शनिवार को पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2023 लाइव स्ट्रीमिंग

TATA IPL 2023, RR vs DC Live Score Streaming: आईपीएल 2023 के नौवें दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दिल्ली की टीम को डेविड वॉर्नर की कप्तानी में इससे पहले खेले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को भी पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमों गुवाहाटी में शनिवार दोपहर एक दूसरे से भिड़ेंगी तो दोनों की नजर जीत की राह पर वापल लौटने की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजस्थान और दिल्ली के बीच का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। इसे प्रशंसक टीवी पर और मोबाइल पर कहां देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (RR vs DC IPL 2023 Match date)

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स टीमों के बीच मुकाबला शनिवार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 मैच? (RR vs DC IPL Match Venue)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसे राजस्थान ने अपना होम ग्राउंड बनाया है।

कितने बजे शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (RR vs DC match Timing)

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला? (Where to watch RR vs DC IPL Match on TV)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज दोपहर 3.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch RR vs DC Live Streaming)

पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी शहर में खेले जाने वाले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article