क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के लिए बप्पा को 'थैंक्यू' कहने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे SKY, हेड कोच गंभीर भी मौजूद

Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर टी-ट्वेंटी​ ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया।

Image

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्य कुमार यादव (ANI)

Video: T20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने लगातार दो टी-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी अपने नाम की। भारत की टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम भी है, जिसने तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इसका वीडियो सामने आया है।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर टी-ट्वेंटी ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। ANI ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया, 'ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।' देखें वीडियो-

गौरतलब है कि घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से जबरदस्त 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने भी 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रनों पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया था और मैन ऑफ द मैच बने थे।। वहीं फाइनल-सेमीफाइनल समेत लगातार तीन मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले संजू सैमसन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

गौरतलब है कि साल 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्डकप जीता था, तब भारतीय कप्तान तब बीसीसीआई सचिव रहे जय शाह के साथ भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने भगवान गणेश को ट्रॉफी अर्पित की थी और अपनी ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article