क्रिकेट

T20 World Cup Points Table Updates (08-february-2026): टी20 विश्व कप के दूसरे दिन न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की जीत के बाद जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 6th Match, SL बनाम IRE आज के मैच के बाद जाने ताजा मेंस वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का हाल: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को, दूसरे में इंग्लैंड ने नेपाल को और तीसरे में श्रीलंका को आयरलैंड को मात देकर अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की। जानिए रविवार(8 फरवरी, 2026) के मुकाबलों के बाद कैसा है टी20 विश्व कप 2026 की अंक तालिका का ताजा हाल?

Image

टी20 विश्व कप 2026, श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल

Photo : AP

T20 World Cup 2026 Points Table Update (08-february, 2026): टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला ग्रुप डी में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में, दूसरा ग्रुप सी में नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और तीसरा ग्रुप बी में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मात दी। वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन के करीबी अंतर से मात दी। हार जीत का फैसला मैच की आखिरी गेंद पर हुआ। वहीं न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को अपने घरेलू मैदान पर 20 रन के अंतर से रौंद दिया। इन तीन मुकाबलों के बाद आइए जानते हैं टी20 विश्व कप 2026 की अंक तालिका का ताजा हाल।

ग्रुप ए:

पोजीशनटीममैचजीत हारअंकनेट रन रेट
1भारत 1102+1.450
2पाकिस्तान1102+0.240
3नीदरलैंड1010-0.240
4अमेरिका1010-1.450
5नामीबिया00000.0000

ग्रुप बी:

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका1102+1.000
2आयरलैंड1010-1.000
3ऑस्ट्रेलिया00000.000
4ओमान00000.000
5जिंबाब्वे00000.000

ग्रुप सी:

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज1102+1.750
2इंग्लैंड1102+0.200
3नेपाल1010-0.200
4स्कॉटलैंड1010-1.750
5इटली00000.000

ग्रुप डी:

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड1102+1.162
2अफगानिस्तान1010-1.162
3दक्षिण अफ्रीका00000.000
4कनाडा00000.000
5यूएई00000.000
सोमवार को पहला मैच ग्रुप सी में स्कॉटलैंड और इटली के बीच, दूसरा ग्रुप बी में जिंबाब्वे और ओमान के बीच और तीसरा ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को 2-2 अंक मिलते हैं। मैच के रद्द होने पर 1-1 अंक बंटते हैं। चारों ग्रुप से 2 टॉप टीमें सुपर 8 राउंड में पहुंचेगी।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article