LIVE

T20 World Cup 2026 Schedule: 15 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2026 India Schedule: टी20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट को 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है।

T20 World Cup 2026 Schedule: 15 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Schedule: 15 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Full Schedule: टी20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट को 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है।टी20 विश्व कप 2026 मे 20 टीमों को चार ग्रुप मे बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए, नामिबिया की टीमें हैं।

भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद उसे 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ना है। इसके बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में आमने-सामने होगी। 18 फरवरी को टीम इंडिया के सामने नीदरलैंड की चुनौती होगी।सह-मेजबान श्रीलंका को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें भी हैं।

ग्रुप-सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली को शामिल किया गया है। इटली ने पहली बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड के साथ अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, कनाडा और यूएई को शामिल किया गया है।

भारत ने साल 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में भारतीय टीम इस विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। रोहित शर्मा को विश्व कप का ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया है।

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) और पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में खेले जाने हैं।

इस साल की शुरुआत में भारत या पाकिस्तान की ओर से होस्ट किए जाने वाले मल्टी-नेशन टूर्नामेंट के लिए हुए एक एग्रीमेंट के चलते आईसीसी के पास सेमीफाइनल और फाइनल के लिए दूसरे विकल्प भी हैं।

अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है, तो यह टीम अपना सेमीफाइनल और फाइनल कोलंबो में खेलेगी। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 8 मार्च को फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। मुंबई और कोलकाता में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

NOV 25, 2025 20:08 IST

T20 World Cup 2026: सूर्या ने जताई ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराने की इच्छा

सूर्यकुमार यादव ने इस इवेंट में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराने की इच्छा जताई है। दरअसल कंगारुओं ने 2023 वर्ल्ड कप मे भारत को इसी मैदान पर मात दी थी।
NOV 25, 2025 19:48 IST

T20 World Cup 2026 Full Schedule; टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

NOV 25, 2025 19:45 IST

T20 World Cup 2026 Team India Schedule: भारत का शेड्यूल

NOV 25, 2025 19:23 IST

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: जय शाह ने दी रोहित को बधाई

NOV 25, 2025 19:15 IST

T20 World Cup Schedule Announcement Live: रोहित शर्मा बने ब्रांड एंबेसेडर

रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा सम्मान किया है। उन्हें इस टूर्नामेंट का एंबेसेडर बना दिया गया है।
NOV 25, 2025 18:35 IST

T20 World Cup Schedule Announcement Live: किसी भी समय शेड्यूल का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर शो शुरू हो गया है।
NOV 25, 2025 17:47 IST

T20 World Cup Schedule Announcement Live: ये 20 टीमें लेंगी भाग

अगले साल होने वाले सबसे छोटे फॉर्मेट के इस मेगा-इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी – इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, UAE, ओमान, वेस्ट इंडीज, USA, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, इटली और नेपाल।
NOV 25, 2025 17:41 IST

T20 World Cup Schedule Announcement (टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल) Live: एशिया कप के बाद पहली बार भारत-पाक टक्कर

इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच का बेसब्री से इंतज़ार है। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस साल एशिया कप में इंडिया ने तीन बड़े मैच जीते थे, जिसमें मैदान के अंदर और बाहर भी काफी विवाद हुआ था।
NOV 25, 2025 17:41 IST

T20 World Cup Schedule Announcement (टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल) Live: कब होगा शेड्यूल का ऐलान

श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेले जाने वाली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार (25 नवंबर 2025) को किया जाने वाला है। इसका ऐलान शाम को 6:30 बजे किया जाएगा।