क्रिकेट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड का मास्टर प्लान तैयार, इस देश के खिलाफ खेलेगी सीरीज

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 2026 में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। विश्व कप से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका का दौरा करेगी।इंग्लैंड क्रिकेट टीम 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। वनडे सीरीज 22 से 27 जनवरी, जबकि टी20 सीरीज 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच खेली जाएगी।

Image

इंग्लैंड टी20 टीम (फोटो- AP)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 2026 टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। यह दौरा इंग्लैंड के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उन्हें एशियाई परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा, जिसका फायदा सीधे विश्व कप में उठाया जा सकता है।

जनवरी-फरवरी में होगा मुकाबला

इंग्लैंड टीम श्रीलंका में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का आयोजन 22 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि टी20 सीरीज 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक चलेगी।अभी श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने इन मैचों के आयोजन स्थलों की घोषणा नहीं की है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बताया कि मैचों के वेन्यू का ऐलान समय आने पर किया जाएगा।

इंग्लैंड को मिलेगा एशियाई हालात का फायदा

टी20 विश्व कप से पहले होने वाली यह सीरीज इंग्लैंड के लिए तैयारी का बड़ा मौका होगी। इंग्लैंड को उपमहाद्वीप की पिचों और हालात का अभ्यास इस दौरे से मिलेगा। टी20 विश्व कप 2026 में ये अनुभव उनके लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

सात साल बाद श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड

इंग्लैंड टीम आखिरी बार 2018 में श्रीलंका के दौरे पर गई थी। तब इंग्लैंड ने वनडे सीरीज 3-1 से जीती थी, जबकि टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। दोनों टीमों के बीच हाल ही में टक्कर 2022 टी20 विश्व कप में हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड का टी20 विश्व कप सफर

  • इंग्लैंड अब तक दो बार टी20 विश्व कप जीत चुका है।
  • 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहला खिताब जीता।
  • 2022 में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में भारत से हार के साथ खत्म हुआ था। अब नए कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई में इंग्लैंड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पूरा कार्यक्रम

पहला वनडे: 22 जनवरी 2026

दूसरा वनडे: 24 जनवरी 2026

तीसरा वनडे: 27 जनवरी 2026

पहला टी20: 30 जनवरी 2026

दूसरा टी20: 1 फरवरी 2026

तीसरा टी20: 3 फरवरी 2026

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article