T20 World Cup, USA vs IRE Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मुकाबले में मेजबान यूएसए का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में मेजबान यूएसए की टीम करो या मरो वाली स्थिति में है। टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से कनाड़ा और पाकिस्तान (सुपर ओवर में जीत) के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 4 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, आयरलैंड की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया और दूसरे मुकाबले में कनाडा से हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए की टीम की नजर तीसरी जीत पर है, जबकि आयरलैंड की टीम पहली जीत की तलाश में है।
यूएसय और आयरलैंड मुकाबला कब से खेला जाएगा? (USA vs IRE Match Date)
यूएसय और आयरलैंड का आगाज शुक्रवार यानी 14 जून 2024 से को खेला जाएगा।
यूएसय और आयरलैंड का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (USA vs IRE Match Time)
यूएसय और आयरलैंड मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
यूएसय और आयरलैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (USA vs IRE Match Venue)
यूएसय और आयरलैंड का मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
यूएसय और आयरलैंड के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (USA vs IRE Match Live Telecast)
यूएसय और आयरलैंड मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
यूएसय और आयरलैंड के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (USA vs IRE Match Live Streaming)
यूएसय और आयरलैंड के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
यूएसए का स्क्वॉड (USA Squads)
मोनाक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर
आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
