टी20 विश्व कप 2024 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। भारत-इंग्लैंड के बीच गयाना में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल में किसके बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। दो साल पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान भी इन दोनों टीमें का आमना-सामना हुआ था। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बुरी तरह 10 विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया और अंत में चैंपियन बनकर उभरी। ऐसे में दो साल बाद किस्मत दोनों टीमों को आमने-सामने ले आई है जहां भारतीय टीम की नजर हिसाब चुकता करने पर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सेमी-फाइनल मुकाबले में किन 6 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर?
क्रिकेट
T20 World Cup 2024 Semi-Final: भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jun 27, 2024, 05:30 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर होगी नजर जो अकेले बदल सकते हैं मैच में पासा।
भारत बनाम इंग्लैंड
Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
- भारत और इंग्लैंड का होगा आज आमना सामना
- दो साल पहले इंग्लैंड ने दी थी टीम इंड़िया को पटखनी
- टीम इंडिया की है हिसाब बराबर करने पर नजर
