क्रिकेट

IND vs IRE: हिटमैन के सामने गेल भी फेल, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली 37 गेंद में 52 रन की पारी
  • इस दौरान रोहित ने जड़े 4 चौके और 3 छक्के
  • बने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

न्यूयॉर्क: टीम इंडिया के कप्तान और आतिशी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने जीत के लिए 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंद में 52 रन का पारी खेली और 10 ओवर में 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 140.54 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी के दौरान हिटमैन ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

इंटरनेशन क्रिकेट में पूरे किए 600 छक्के

रोहित ने जैसे ही अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान तीसरा छक्का जड़ा वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित पहले से ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 3 छक्के जड़कर अपने रिकॉर्ड में चार चांद लगा लिए। रोहित ने अपने करियर के 473वें मैच की 499वीं पारी में हासिल की। रोहित ने 262 वनडे में 323, 59 टेस्ट में 84 और 152 T20I मैच में 193 छक्के जड़े हैं।

रेस में निकले यूनिवर्स बॉस से भी आगे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की रेस में रोहित शर्मा पहले ही सिरमौर हैं। वो दूसरे नंबर पर लिस्ट में काबिज यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल से बहुत आगे निकल गए हैं। गेल ने 483 मैच में 553 छक्के जड़े थे। इस सूची में शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। रोहित के बाद सबसे छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर 359 छक्कों के साथ एमएस धोनी और 294 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article