क्रिकेट

IND vs PAK Playing 11, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव, टीम इंडिया ने उतारी है सेम टीम

India (IND) vs Pakistan (PAK) Playing 11 Today Match, T20 World Cup 2024 Dream11 Team Prediction: आज भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान, टी0 विश्व कप 2024 संभावित प्लेइंग 11

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आज होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
  • न्यूयॉर्क में होगी चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच भिड़ंत
  • दोनों टीमों की एकादश में हो सकता है एक-एक बदलाव

India (IND) vs Pakistan (PAK) Playing 11 Today Match, T20 World Cup 2024 Match Dream11 Team Prediction: क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार(9 जून, 2024) को अमेरिका के न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम ने जहां टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ की वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मुकाबले में मुंह की खानी पड़ी।

CategoryIndiaPakistan
Total Matches135135
Matches Won5773
Matches Lost7357
No Result55
Tied00
Home Wins1214
Away Wins1119
Neutral Venue Wins3440

ऐसे में दोनों टीमे अपने दूसरे मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ रही हैं। इस मैच पर दोनों टीमों का टूर्नामेंट में भविष्य टिका है। पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है क्योंकि इस मैच में हार और आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका की जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम का लीग दौर में ही सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 के साथ मैदान में रविवार को उतरेंगी।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में खेलने वाली प्लेइंग-11 में एक बदलाव अक्षर पटेल के रूप में कर सकती है। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है क्योंकि कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ या कहें कप्तान बाबर आजम के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। ऐसे में अगर अक्षर की जगह कुलदीप को मिलती है तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी की गहराई थोड़ी कम होगी। लेकिन गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हो जाएगा।

आजम खान की होगी छुट्टी, इमाद की होगी वापसी

पाकिस्तान की बात करें तो उसकी एकादश में इमाद वसीम की वापसी होगी। इमाद अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। ऐसे में वो लगातार नाकाम हो रहे आजम खान की जगह ले सकते हैं। इमाद की टीम में वापसी होने से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत होगी। इमाद का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा है।

भारत की प्लेइंग-11 (Indian Cricket team Playing 11):

रोहित शर्मा(कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिहं, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Cricket team Playing 11):

मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), बाबर आजम(कप्तान), उस्मान खान, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रउफ।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article