क्रिकेट

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान की टीम को लगा सुपर 8 राउंड में पहुंचते ही झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाज

आईसीसी की तकनीकी समिति ने अफगानिस्तान की टी20 विश्व कप की टीम में मुजीब उर रहमान की जगह हजरत उल्लाह जजई को शामिल किए जाने के निर्णय पर मुहर लगा दी है।

Image

मुजीब उर रहमान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • मुजीब उर रहमान हुए टी20 विश्व कप से बाहर
  • मुजीब की जगह हजरतउल्लाह जजई हुए टीम में शामिल
  • आईसीसी ने लगाई अफगानिस्तान की टीम में बदलाव पर मुहर

राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पापुआ न्यू गिनी को शुक्रवार को मात देकर टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली। अफगानिस्तान की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में पहले दौर से आगे बढ़ने में सफल हुई है। मौजूदा विश्व कप में न्यूजीलैंड जैसी साल 2021 की उपविजेता टीम को मात देकर अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया और सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही।

गेंदबाज की जगह चुना बल्लेबाज

टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में एंट्री करते अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में हजरतउल्लाह जजई को जगह दी गई है। आईसीसी की तकनीकि समिति ने इस बदलाव पर अपनी मुहर लगा दी है।

मुजीब नहीं खेल सके आखिरी दो मैच

मुजीब हालांकि पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनके दाहिने हाथ की इन्डेक्स फिंगर में चोट लगी थी। वो पहले ही चोट की वजह से आखिरी दो मैच में नहीं खेल सके थे। चोट की वजह से उनका टूर्नामेंट में आगे गेंदबाजी कर पाना संभव नहीं लग रहा था। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह हजरतउल्लाह जजई को टीम में शामिल करने का ऐलान किया था। इस बदलाव की अब आईसीसी से भी सहमति मिल गई है।

जजई हैं आतिशी बल्लेबाज

अफगानिस्तान ने एक गेंदबाज के बदले बल्लेबाज को टीम में जगह दी है। जजई अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बांए हाथ के बल्लेबाज ने अबतक 43 टी20आई मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1138 रन 28.45 के औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 162* उनकी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article