क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने के बाद बोले किंग कोहली, 'ये है मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:59 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match, Virat Kohli: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। विराट ने इस पारी को अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया है।

Image

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते विराट कोहली( Image Credit: AP)

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी। भारतीय टीम ने जीत के लिए 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और बेहद दबाव में थी। ऐसे में विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम पहले तो मुश्किल से निकाला और टीम को जीत की दहलीज पार कराकर ही दम लिया। टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत के साथ शुरुआत की है।

मेलबर्न में खचाखच भरे स्टेडियम में विराट कोहली ने अपना वो रूप दिखाया जिसके लिए उन्हें जाता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कभी भी आपा खोते या जल्दबाजी करते नहीं दिखे। उन्होंने पहले 25 गेंद में 21 रन और अगली 28 गेंद में 61 रन बनाए। उनकी पारी को इन दो टुकड़ों में बांटकर देखा जाए कि वो कितने बेहतरीन तरीके से लक्ष्य का पीछा करते हैं। विराट ने 43 गेंद में

ये है मेरे टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

विराट कोहली को इस धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली से प्रेजेंटेशन के दौरान पूछा गया कि क्या ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ पारी है तो उन्होंने हां में जवाब देते हुए कहा, पहले मैं मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी मानता था लेकिन ये पारी भी वैसी ही थी लेकिन इंटेन्सिटी के आधार पर देखें तो ये पारी सर्वश्रेष्ठ है। मोहाली में मैंने 52 गेंद में 82 रन बनाए थे, आज मैंने 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली।

हार्दिक ने कहा भरोसा रखो, मिलेगी जीत

विराट ने अपनी पारी के बारे में कहा,मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान मुझसे लगातार भरोसा रखने की बात कह रहे थे कि अगर हम अंत तक रुकते हैं तो जीत सकते हैं।

अगर नहीं मारता हारिस के खिलाफ छक्के, तो हार जाते मैच

शाहीन अफरीदी के खिलाफ आक्रमण करने के बारे में विराट ने कहा, जब शाहीन पवेलियन छोर से गेंदबाजी कर रहे थे। तब मैंने हार्दिक से कहा कि हमें इसके खिलाफ आक्रमण करना होगा। हमारा गणित आसान था नवाज का एक ओवर बाकी है। अगर मैं हारिस रऊफ के खिलाफ रन बनाने में सफल होता हूं तो वो घबरा जाएंगे। मैं ऐसा कर सका और अंत में आकंड़ा 6 गेंद में 16 रन पर आ गया। अगर मैं दो छक्के नहीं जड़ता तो हम मैच हार जाते।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article