क्रिकेट

T20 World Cup: यूएई ने तोड़ा नामीबिया का सुपर-12 में पहुंचने का सपना, जीत के साथ हुई विदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 05:24 PM IST

यूएई ने नामीबिया को 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की और नामीबिया का लगातार दूसरी बार सुपर-12 में पहुंचने का सपना तोड़ दिया।

Image

UAE-Cricket-team

गीलॉन्ग: यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर के गुरुवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नामीबिया को 7 रन के अंतर से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यूएई की इस जीत के साथ ही नीदरलैंड को सुपर-12 में पहुंचने का मौका मिल गया। श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद नीदरलैंड की सुपर-12 में पहुंचने की संभावनाएं नामीबिया और यूएई के बीच मुकाबले पर निर्भर हो गई थीं। यूएई के जीतते ही नीदरलैंड ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर रही और उसे सुपर-12 राउंड के लिए भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में एंट्री मिल गयी।

मोहम्मद वसीम और रिजवान ने रखी जीत की नींव

यूएई ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद वसीम ने यूएई के लिए सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान सीपी रिजवान ने 29 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 148 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

यूएई के गेंदबाजों ने लिखी जीत की इबारतशानदार बल्लेबाजी के बाद यूएई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नामीबिया के बल्लेबाजों को पिच पर नहीं टिकने दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वीसे ने एक छोर थामा और टीम को जीत के मुहाने पर ले गए लेकिन आखिरी ओवर में वो मोहम्मद वसीम की गेंद पर लपके गए और इसके साथ ही नामीबिया की जीत का संभावनाएं खत्म हो गईं। डेविड वीसे ने 36 गेंद में 55 रन की पारी खेली। वहीं रुबेन ट्रुपेल मैन ने 24 गेंद में 25 रन की पारी खेलकर शानदार वीसे का बखूबी साथ दिया। यूएई की ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत है।

मोहम्मद वसीम चुने गए मैन ऑफ द मैच

यूएई के लिए बासिल हमीद और जहूर खान ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक एक सफलता जुनैद सिद्दिकी, कार्तिक मयप्पन और मोहम्मद वसीम को मिली। मोहम्मद वसीम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 50 रन की धमाकेदार पारी खेलन के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में डेविड वीसे का विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article